फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A couple in love tied their hands together with a dupatta and jumped into the Yamuna.

Agra News: प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे के हाथ दुपट्टे से बांधे, यमुना में लगा दी छलांग

Fri, 12 Jun 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A couple in love tied their hands together with a dupatta and jumped into the Yamuna.

विज्ञापन
आगरा। प्रेम विवाह में जाति का बंधन आड़े आने पर एक प्रेमी युगल आत्महत्या करने की ठान ली। जवाहर पुल के नीचे आकर एक-दूसरे के हाथ दुपट्टे से बांधकर यमुना में छलांग लगा दी। दोनों के कूदता देख किनारे पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। गोताखोर ने यमुना में कूदकर दोनों को बचा लिया। पुलिस ने दोनों के परिजन को सूचना दी।

कालिंदी विहार, ट्रांसयमुना निवासी 20 वर्षीय युवती के प्रेम संबंध सादाबाद, हाथरस निवासी विनोद से चल रहे हैं। विनोद ईंट-भट्ठे पर काम करता है। दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन जाति अलग हैं। इस कारण परिजन राजी नहीं है। युवती बुधवार सुबह घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तलाश में लगी हुई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे जवाहर पुल के नीचे युवक और युवती आए। उन्होंने एक दुपट्टे से हाथ बांधे और यमुना में छलांग लगा दी। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। उस समय वहां पर एक गोताखोर भी मौजूद था। कुछ ही देर में गोताखोर दोनों को यमुना से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने पूछताछ की और युवक-युवती के परिजन को बुलाया गया। एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि युवक और युवती प्रेम विवाह करना चाहते हैं। उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्हें बचा लिया गया है। युवती अगर शिकायत करेगी तो युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बांध लिए थे हाथ



पूछताछ में युवक-युवती ने बताया कि शादी में जाति का बंधन आड़े आ रहा है। इस कारण जीना नहीं चाहते हैं। युवती ने बताया कि वह प्रेमी के बुलाने पर घर से निकल आई थी। युवती परिजन की अनुमति पर ही शादी करना चाहती है, जबकि प्रेमी शादी की कह रहा था। दोनों एक-साथ मरना चाहते थे। इसलिए दुपट्टे से हाथ बांध लिए थे। उन्होंने सोचा था कि मरने के बाद दूर अलग-अलग बह सकते थे। हाथ बंधे होने पर शव साथ ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed