फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A couple going to their daughter's in-laws' house was robbed at gunpoint.

Agra News: पुत्री की ससुराल जा रहे दंपती से तमंचे के बल पर लूट

Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A couple going to their daughter's in-laws' house was robbed at gunpoint.

विज्ञापन
मैनपुरी। गांव भवानीपुर कुर्रा के पास पुत्री की ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपती से सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर जेवर नकदी की लूट की। एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।कस्बा किशनी के नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी विनीता देवी के साथ बाइक से बेटी की ससुराल गांव सहन थाना कुर्राक्षेत्र जा रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे गांव भवानीपुर रजवहा के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। दंपती जब तक कुछ समझ पाते, बाइक से उतरे दो बदमाशों ने तमंचे तान दिए। विनीता से सोने के कुंडल, अंगूठी, पैंडल और एक हजार रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि दंपती के साथ घटना को अंजाम देने वाले जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed