फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A challan was issued in Noida for a bike parked in Kasganj

गजब का हाल: कासगंज में खड़ी बाइक का नोएडा में कट गया चालान, पीड़ित को सता रहे ये डर

Fri, 04 Apr 2025 12:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 04 Apr 2025 12:30 PM IST
सार

कासगंज का रहने वाला एक व्यक्ति उस समय हैरान रह गया, जब नोएडा से उसकी बाइक का चालान कटने का नोटिस आया। पीड़ित ने बताया कि नोएडा गया ही नहीं है। 
 

विज्ञापन
A challan was issued in Noida for a bike parked in Kasganj
सहावर क्षेत्र  गांव नगरिया में खड़ी बाइक जिसका नोएडा यातायात पुलिस ने किया चालान।

विस्तार

कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी बाइक स्वामी की बाइक का नोएडा में यातायात पुलिस ने चालान कर दिया। जब मैसेज वाहन स्वामी के मोबाइल पर आया तो वह आश्चर्यचकित रह गया। उसका कहना है कि वह बाइक लेकर कभी नोएडा नहीं गया। उसने मामले की जानकारी उसने स्थानीय पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


गांव नगरिया पोस्ट भीमसेन निवासी सुखराम ने बताया कि उनके पास एक प्लेटिना बाइक है जिसका नंबर UP-87 R-4588 है। उनका कहना है कि 28 मार्च को उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया। इसमें बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर उनका एक हजार रुपये का चालान काटा गया है। उनके पास ई-मेल पर एक फोटो भी आई है। इसमें एक युवक बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल चलाता दिख रहा है। यह चालान दादरी रोड नोएडा पर यातायात पुलिस द्वारा काटा गया है। 
विज्ञापन


पीड़ित सुखराम ने बताया कि वह अपनी बाइक लेकर कभी नोएडा नहीं गए हैं तो बाइक का चालान कैसे हो गया। उन्हें आशंका है कि उनकी बाइक के नंबर से कोई फर्जी बाइक चला रहा है। मामले की शिकायत उन्होंने आरटीओ पोर्टल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed