फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A chaat vendor was attacked after entering his house and died

Agra News: घर में घुसकर चाट विक्रेता पर हमला, माैत

Fri, 25 Jul 2025 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A chaat vendor was attacked after entering his house and died
आगर। शाहगंज क्षेत्र में चाट विक्रेता सिकंदर उर्फ शंकर शर्मा (42) की बुधवार रात को घर के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में सिर में चोट लगने से मौत हो गई। परिजन ने छोटे भाई की पत्नी सहित उनके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहगंज स्थित 100 फुटा रोड, मोती विहार काॅलोनी निवासी शंकर चाट की ठेल लगाते थे। बुधवार रात को वह घर में बैठे हुए थे। मृतक की बेटी सोना ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9:30 बजे पिता को चाची सोनू देवी के परिवार के लोगों ने घर के बाहर बुलाया। वह घर के पास ही रहती हैं। उनका चाचा गिरीश से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चाची सोनू देवी के भाई शिवम, दिनेश, प्रभुदयाल ने लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से पिता को पीटा था। वह घायल अवस्था में बचकर घर पहुंचे। घटना की जानकारी मां बेबी और अन्य को दी। तभी सोनू देवी और अन्य घर में घुस आए। उन्होंने फिर पिटाई की। सिर पर सरिया मार दी, जिससे वो बेहोश होकर गिर गए। परिजन एसएन मेडिकल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें शंकर अकेले आते नजर आ रहे हैं। आसपास के लोगों ने विवाद की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


पहले भी हुई थी मारपीट
सोना शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने 17 दिसंबर 2024 को भी पिता पर हमला किया था। जिसकी शिकायत थाना शाहगंज में की थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शंकर के छोटे भाई भी चाट की ठेल लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed