फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A case has been registered against the in-laws for allegedly beating the married woman.

Agra News: विवाहिता की पिटाई के आरोपी में ससुरालवालों पर केस दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the in-laws for allegedly beating the married woman.
आगरा। गांव धौर्रा में विवाहिता की पिटाई करने का आरोप ससुराल के लोगों पर है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद थाना रियावली के गांव दयागढ़ी निवासी बदन सिंह ने एत्मादपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी वीरवती की शादी वर्ष 2024 में धौर्रा गांव के सौरव के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले विवाहिता को परेशान कर रहे हैं। आए दिन पति सौरभ और सास, ननद, देवर गालीगलौज करने के साथ पिटाई करते रहते हैं। आठ दिन पहले बेरहमी से पीटने के बाद किसी ज्वलनशील पदार्थ से उसे जलाया भी गया था। ससुराल के लोग जान से मारने की धमकियां भी देते रहते हैं। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed