फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A car parked in an apartment parking lot caught fire

Agra News: अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग

Fri, 30 Jan 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A car parked in an apartment parking lot caught fire
कार में लगी आग
आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित रंगजी हाइट अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी कार में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। लपटें उठने पर अपार्टमेंट में रहने वालों और गार्ड को पता चला। दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना रात करीब 9 बजे की है। रंगजी हाइट अपार्टमेंट निवासी गाैरव कत्याल अपनी होंडा डब्ल्यूआरवी कार लेकर घर आए थे। वह कार को पार्किंग में खड़ी करने के बाद फ्लैट में चले गए। कुछ देर बाद ही कार से लपटें देखकर गार्ड सहित अन्य लोग आ गए। उन्होंने शोर मचाया। गाैरव कत्याल जब तक कुछ कर पाते, आग भीषण हो गई। इससे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस और दमकल पहुंच गई। 10 मिनट बाद आग पर काबू कर लिया गया। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट हो सकता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed