{"_id":"69f4f6e97f42630e4504b539","slug":"a-car-and-a-tractor-collided-while-trying-to-save-a-biker-resulting-in-the-death-of-a-woman-agra-news-c-169-1-sagr1030-173845-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक सवार को बचाने में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक सवार को बचाने में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, महिला की मौत
Sat, 02 May 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 02 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 301फोटो हाईवे पर कार और ट्रैक्टर में हुई भिडंत
थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में टूंडला के एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जदुद्वारा के सामने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार और गिट्टी-बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में टूट गया, वहीं कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
टूंडला निवासी मुनेशचंद्र अपनी पत्नी सोनम सिंह (37) और दो बच्चों, मोनी व काव्या के साथ अपनी ससुराल दिबियापुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगला राधे मोड़ के पास अचानक एक बाइक सवार सड़क क्रॉस करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में मुनेशचंद्र ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार के शीशे तोड़े और उसमें फंसे महिला व बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी सिरसागंज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सोनम सिंह और बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण हाईवे के बीचों-बीच क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और कार के मलबे से जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है।