फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A bus for Delhi will be available in five minutes, and one for Jaipur in 15 minutes.

Agra News: दिल्ली के लिए पांच और जयपुर के लिए 15 मिनट में मिलेगी बस

Mon, 24 Aug 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A bus for Delhi will be available in five minutes, and one for Jaipur in 15 minutes.
आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज बसें खबर रक्षाबंधन विशेष: भाइयों की कलाई पर सजेगा प्यार, रोडवेज और रेलव
आगरा। परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के लिए तैयारियां कर ली हैं। छह दिन के लिए रोस्टर प्लान बनाया है। दिल्ली के लिए पांच और जयपुर के लिए हर 15 मिनट में बस मिलेगी। 100 किमी की दूरी वाले शहरों के लिए भी बसों के 25 फीसदी फेरे बढ़ा दिए हैं। चालक-परिचालक और कर्मचारियों की छह दिन के लिए अवकाश निरस्त कर दिए हैं। तय किमी बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विभाग के पास 783 बस हैं। इसमें से 752 बसों का संचालन करते हैं, बाकी की बसों को रिजर्व में रखा जाता है। औसतन ये बस 1500 से अधिक फेरे लगाती हैं। रक्षाबंधन के लिए 26 से 31 अगस्त तक 100 किमी तक की दूरी वाले फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़ समेत अन्य शहरों के लिए 400 से अधिक फेरे बढ़ा दिए हैं। खासतौर से दिल्ली-जयपुर रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए हैं। दिल्ली के लिए 150 फेरे किए हैं, जो अभी 104 हैं। जयपुर के लिए 25 फेरों को बढ़ाकर 50 कर दिए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए आईएसबीटी से पांच मिनट में बस मिलेगी, जो पहले 15 मिनट का अंतराल था। ईदगाह बस अड्डे से जयपुर के लिए हर 15 मिनट में बस मिलेगी। पहले 30 मिनट में सुविधा मिलती थी। छह दिन में 1,800 किमी बस चलाने पर चालक-परिचालक को 1,200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यशाला के कर्मचारियों को छह दिन में 500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बताया कि रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का शासनादेश प्राप्त होते ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed