{"_id":"66a340352f71b8400307de69","slug":"a-bullet-fired-from-his-own-licensed-pistol-took-life-of-retired-soldier-police-engaged-in-investigation-2024-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: खुद की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली ने ली रिटायर्ड फौजी की जान, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: खुद की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली ने ली रिटायर्ड फौजी की जान, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
Fri, 26 Jul 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:50 AM IST
सार
रिटायर्ड फौजी की मौत खुद की ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने और सिर में गोली लगने से होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मलपुरा थाने के गांव इटौरा की मनोहर धाम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात सेवानिवृत्त फौजी धीरेंद्र बहादुर ने कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। पुलिस का कहना है कि काफी समय से नौकरी नहीं थी, इससे वह तनाव में थे। खुदकुशी से परिवार में मातम छाया है।
धीरेंद्र बहादुर (42) वर्ष 2018 में सेना से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी सीमा और बेटी एंजेल (19) हैं। पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र रात करीब एक बजे अपने कमरे में थे, जबकि परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दरम्यान गोली की आवाज सुनकर बेटी और पत्नी कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ थे। गोली कनपटी में लगी थी।
विज्ञापन
धीरेंद्र बहादुर (42) वर्ष 2018 में सेना से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी सीमा और बेटी एंजेल (19) हैं। पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र रात करीब एक बजे अपने कमरे में थे, जबकि परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दरम्यान गोली की आवाज सुनकर बेटी और पत्नी कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ थे। गोली कनपटी में लगी थी।
विज्ञापन
पास में लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोग पहुंचे और फौजी को एसएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सोनम कुमार व एसीपी देवेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कुछ दिन धीरेंद्र ने पुणे में नौकरी की थी, लेकिन काफी समय से कुछ नहीं कर रहे थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि धीरेंद्र ने रात में शराब पीने के बाद तनाव में खुद को गोली मारकर जान दे दी। परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के नगीना गांव का है। परिवार के लोग देर शाम शव को अंतिम संस्कार के लिए कानपुर देहात ले गए।