फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A bag full of six and a half lakh rupees stolen from the shop

दुकान से साढ़े छह लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Wed, 09 Mar 2022 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
A bag full of six and a half lakh rupees stolen from the shop
जगनेर। मंडी समिति स्थित दुकान से मंगलवार को चोरों ने साढ़े छह लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंडी समिति म़ें राम भरोसी दिनेश चंद के नाम से राशन खरीद की दुकान है। दुकानदार दिनेश चंद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे दुकान खोली और घर से लाए साढ़े छह लाख रुपयों से भरा बैग बगल में रखकर पूजा करने लगे। तभी एक युवक रुपये से भरा थैला उठाकर ले गया। पूजा के बाद बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर आसपास के दुकानदार जुट गए। बताया कि मंडी समिति म़ें लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना पर सीओ खेरागढ़ भरत पांडेय, थानाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed