{"_id":"619cb7ad3869a82da86b931a","slug":"a-bag-full-of-jewelery-worth-12-lakhs-looted-from-the-groom-s-maternal-uncle-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बरात में दूल्हे के मामा से 12 लाख के जेवरात से भरा बैग लूटा, बाइकर्स गैंग ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बरात में दूल्हे के मामा से 12 लाख के जेवरात से भरा बैग लूटा, बाइकर्स गैंग ने की वारदात
Tue, 23 Nov 2021 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Nov 2021 03:13 PM IST
सार
आगरा में बाइकर्स गैंग ने फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गैंग ने बरात में आगे चल रहे दूल्हे के मामा से आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। वारदात शनिवार रात को हुई। अब तक बदमाशों का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित ग्रीन वैली मैरिज होम के पास बाइकर्स गैंग ने शनिवार रात को बरात चढ़ाई से पहले दूल्हे के मामा से 12 लाख रुपये के जेवरात और 45 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। सूचना पर पहंची पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन तीन दिन बाद भी बदमाशों का पता नहीं चला है।
हाथरस की गिर्राज कॉलोनी निवासी डॉ. आकाश सिंह की 20 नवंबर को शादी थी। बरात आगरा आई थी। शास्त्रीपुरम के मैरिज होम में शादी समारोह था। रात तकरीबन दस बजे बरात में बराती डांस कर रहे थे।
मैरिज होम के पास हुई वारदात
आकाश के मामा अलीगढ़ निवासी शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह जेवरात और रुपयों से भरा बैग लेकर बरात के आगे चल रहे थे। ग्रीन वैली मैरिज होम के पास बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने जितेंद्र पाल के हाथ में लगे बैग पर झपट्टा मारा। इसके बाद बैग लूटकर ले गए।

जितेंद्र पाल ने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। लूट की वारदात से बरात में अफरातफरी मच गई। महिलाएं दहशत में आ गईं। बाद में पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के पास एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा था। पुलिस ने कैमरे के फुटेज चेक किए, लेकिन उसमें बदमाश कैद नहीं हुए। शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जितेंद्र पाल ने दूसरे दिन थाना सिकंदरा में तहरीर दी।
थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। बैग में 12 लाख के जेवरात और 45 हजार रुपये रखे होना बताया गया है। परिवार के लोगों का कहना था कि जेवरात पुश्तैनी थे। यह दुल्हन पर चढ़ाए जाने थे। मगर, बदमाश लूटकर ले गए।
शहर में लगातार हो रहीं बाइकर्स गैंग की वारदात
शहर में बाइकर्स गैंग लगातार वारदात कर रहा है। मोबाइल, पर्स और चेन लूट कर रहे हैं। दिवाली पर भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारी की बेटी से दो बदमाश मोबाइल लूटकर ले गए थे। कालिंदी विहार में एक युवक से मोबाइल लूटा गया था। पीड़ित युवक की बहन ने फोन पर लुटेरे से बात भी की थी। लुटेरे से बातचीत का ऑडियो वायरल भी हो गया था। इसके अलावा दो साल पहले मैरिज होम के बाहर एक महिला से सोने के जेवरात लूटे गए थे।
शादी समारोह में सक्रिय गैंग
शादी समारोह और बरात में दूल्हे और दुल्हन के परिवार के लोगों से बैग लूटने वाला गैंग सक्रिय रहता है। कई बार गैंग के सदस्य बराती बनकर आते हैं। वह बरातियों में घुलमिल जाते हैं। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन के परिवार के लोगों से जेवरात और नकदी से भरा बैग पार करने और लूटने का मौका देखते हुए। सिकंदरा, ताजगंज, सदर, जगदीशपुरा, न्यू आगरा के मैरिज होम में इस तरह की कई वारदात सामने आ चुकी हैं।