फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंदिर के अंदर ही अंदर हुए सभी आयोजन

द्वारकाधीश मंदिर में मनाई गई नरसिंह जयंती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के अंदर ही अंदर हुए सभी आयोजन
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश मैं बुधवार को नरसिंह जयंती धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गई इस अवसर पर मंदिर के अंदर ही अंदर सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस अवसर पर ठाकुर जी का अभिषेक हुआ। इसके बाद नरसिंह भगवान का पूजन एवं भोग अर्पित किया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि लॉक डाउन का पालन करते हुए सभी आयोजन मंदिर के अंदर ही अंदर हुए। यह दर्शन आम जनमानस के लिए सुलभ नहीं हो सके थे। आचार्य श्याम दत्त चतुर्वेदी के अनुसार ब्रह्मांड पर जब जब विपत्ति आई, तब तब भगवान विष्णु ने एक नया अवतार लेकर संपूर्ण जगत की रक्षा की और अपने भक्तों को दुष्ट दानवों से बचाया। भगवान विष्णु इन्हीं अवतारों में से एक हैं नरसिंह अवतार। भक्त प्रह्लाद को उसके दुष्ट पिता हिरण्यकश्यप के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लिया। जिस दिन यह श्रीहरि ने यह अवतार लिया था उस दिन वैशाख शुक्ल चतुर्दशी थी। इस दिन को नृसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed