फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A 100-foot-wide pit has formed in Sector 4 due to the negligence of the WBAG. Based on the ADM's inspection report, the DM has directed the Municipal Commissioner to take action within three days. A tractor-trolley had fallen into the pit.

Agra News: सेक्टर-4 में वबाग की लापरवाही से हुआ 100 फीट चौड़ा गड्ढा, एडीएम की निरीक्षण रिपोर्ट पर डीएम ने नगर आयुक्त को दिए तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश, गड्ढे में समा गई थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Mon, 08 Jun 2026 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A 100-foot-wide pit has formed in Sector 4 due to the negligence of the WBAG. Based on the ADM's inspection report, the DM has directed the Municipal Commissioner to take action within three days. A tractor-trolley had fallen into the pit.
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 4 पुलिस चौकी के पास धसी सड़क में गिरा ईंटो से भरा टेक्टर ट्रॉली। संवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में पुलिस चौकी के पास सीवर लाइन धंसने और सड़क पर 100 फीट चौड़ा गड्ढा वीए टेक वबाग कंपनी की लापरवाही से हुआ था। ये रिपोर्ट एडीएम नमामि गंगे ने डीएम को सौंपी है। डीएम मनीष बंसल ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीवर लाइन धंसने से एक सप्ताह से आवास विकास के घरों में सीवर बैकफ्लो कर रहा है और सड़कों पर भरा हुआ है।
विज्ञापन

डीएम ने नगर आयुक्त को लिखे में पत्र में कहा है कि आवास विकास कॉलोनी के निकट सड़क पर बने गड्ढे एवं सीवर लाइन लीकेज के संबंध में एडीएम नमामि गंगे, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड (द्वितीय) से स्थलीय निरीक्षण एवं जांच कराई गई। सड़क धंसने से उसमें 7000 ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली समा गई थी। सीवर लाइन में लीकेज होने से आसपास की मिट्टी का कटाव लगातार होने के कारण सड़क के नीचे रिक्त स्थान विकसित हो गया। वर्ष 2006 में जलकल विभाग, नगर निगम आगरा को यह लाइन हस्तांतरित कर दी गई थी। इसका संचालन एवं अनुरक्षण वीए टेक वबाग के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

छह माह पूर्व भी सीवर लाइन में लीकेज के कारण गड्ढा हुआ था। तब सीवर लाइन की मरम्मत न करते हुए केवल मिट्टी से भरकर समतल कर दिया गया था। इससे कंपनी की लापरवाही स्पष्ट है। डीएम ने नगर आयुक्त को कंपनी एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सड़कों पर भरा है सीवर
सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद आवास विकास कॉलोनी के पंपिंग स्टेशन से पंपिंग बंद कर दी गई है। मैनहोल से सीवर लाइन अलग होने के कारण यहां केवल सक्शन पंप लगाए गए हैं। 36 एमएलडी बिचपुरी एसटीपी तक यहां का सीवर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में लोगों के घरों में सीवर पहुंच रहा है। साथ ही कॉलोनी की सड़कों पर भरा हुआ है। क्षेत्रीय पार्षद संजू सिकरवार और मनोनीत पार्षद सुषमा जैन ने नगर आयुक्त से सीवर ओवरफ्लो होने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed