फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गैंगरेप : प्रेमी सहित चारों आरोपी दबोचे गए

गैंगरेप : प्रेमी सहित चारों आरोपी दबोचे गए

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। दहतोरा के लाल क्वार्टर में दलित छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में प्रेमी समेत चारों आरोपियों को थाना सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने छात्रा से पीछा छुड़ाने के लिए उसे साथियों के हवाले कर दिया था। बालकनी से कूदने के कारण छात्रा के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सरकारी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें, जगदीशपुरा की 19 वर्षीय छात्रा के प्रेम संबंध दहतोरा के आकाश राजपूत से थे। छात्रा ने पुलिस को बताया था कि वह मंगलवार शाम को आकाश से मिलने उसकी मुंहबोली दीदी के घर गई थी। दीदी उसे आकाश के घर लेकर गई। आकाश उसे लाल क्वार्टर के तीसरी मंजिल स्थित खाली मकान में ले गया था। यहां छात्रा ने आकाश के साथ समय बिताना चाहती थी, लेकिन आकाश ने चले जाने को कहा। वह जिद करने लगी तो पीछा छुड़ाने को अपने तीन साथियों को बुला और छात्रा को उनके हवाले करके चला गया था।
विज्ञापन

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आकाश और छात्रा के बीच तकरीबन दो साल से दोस्ती थी। जब छात्रा ने आकाश पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने अपना पीछा छुड़ाने के लिए दहतोरा के नरेंद्र सिंह, छोटू और मोनू को बुला लिया। पहले आकाश ने छात्रा के साथ दुराचार किया, इसके बाद उसके दोस्तों ने। छात्रा जान बचाने को क्वार्टर की दूसरी मंजिल की बालकनी से कूद पड़ी थी। सनसनीखेज घटना के बाद एसओ सिकंदरा आशीष कुमार को आरोपियों की गिरफ्तारी का टास्क सौंपा था। एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में छात्रा के पिता ने बलात्कार व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘असामाजिक तत्व आते-जाते हैं’
दहतोरा में एडीए के ईडब्ल्यूएस योजना के तीन मंजिला क्वार्टर हैं। ज्यादातर आवंटियों ने इन क्वार्टरों को मजदूर वर्ग के लोगों को किराए पर दे रखा है। छानबीन में पता चला कि आकाश अक्सर लाल क्वार्टर में अपनी मुंहबोली दीदी के घर पर उससे मिलता था। परचून की दुकान चलाने वाली एक महिला का कहना था कि क्वार्टरों के आवंटी तो यदा-कदा ही यहां आते हैं। चोर तमाम क्वार्टरों से लोहे की खिड़की, जंगले तक उखाड़ ले गए हैं। अकसर ही असामाजिक तत्व यहां आते जाते हैं।
...तो वो मुझे मार देते
सरकारी अस्पताल में भर्ती युवती की दहशत में है। उसके माता-पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही फतेहपुरसीकरी में छात्रा के लिए रिश्ता देखा था। संबंध की बातचीत चल रही थी, लेकिन छात्रा बीए करना चाहती थी। छात्रा ने बताया कि अगर वह बालकनी से नहीं कूदती तो वे लोग उसे मार देते। उन्होंने अपने चौथे साथी को भी फोन कर दिया था।

डिजीटल के लिए...
कहीं धोखे से छला तो कहीं लूटी अस्मत
निर्भया कांड से सबक लेते हुए सरकार ने भले ही महिला अपराध संबंधी कानून में बदलाव किया हो, लेकिन इसका डर कहीं नजर नहीं आता। तभी तो आधी आबादी का उत्पीड़न कम नहीं हो सका है। शहर में एक युवती को धोखे से छला गया तो दूसरी को अगवा करके गैंग रेप किया गया। छेड़खानी की शिकार एक छात्रा तो डिप्रेशन में आ गई। घटना के एक माह बाद घरवालों ने रिपोर्ट लिखाई है।
घटना-1
बेहोश करके दुराचार, शादी से किया इनकार
आगरा। एत्मादपुर की युवती के साथ सिकंदरा के युवक ने धोखे से दुराचार किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो समाज की पंचायत में युवक शादी को तैयार हो गया। पुलिस के सामने समझौता भी हुई मगर बाद में युवक मुकर गया। थक-हारकर युवती ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदरा में बलात्कार की रिपोर्ट लिखाई है।
एत्मादपुर की युवती पिछले साल नवंबर में पड़ोसी के यहां पर शादी समारोह में आई थी। यहां उसकी मुलाकात सिकंदरा इलाके के युवक से हुई थी। युवती ने बताया कि एक सितंबर 2014 को वह घर पर अकेली थी। तभी युवक दोस्त के साथ पहुंचा। उन्होंने बताया कि उसके पिता का सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी के पास एक्सीडेंट हो गया है। घबराकर वह उनके साथ चली आई। युवक उसे आवास विकास कालोनी के सेक्टर 14 में एक मकान में ले आए। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद दुराचार किया।
घटना-दो
छात्रा को बंधक बनाकर गैंग रेप
आगरा। न्यू आगरा से अगवा छात्रा को पुलिस ने जालौन से बरामद कर लिया। छात्रा ने मोहल्ले के तीन युवकों पर बंधक बनाकर दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 11वीं की छात्रा है। उसने बताया कि 10 नवंबर की शाम को घर के गेट पर अपने भाई का इंतजार कर रही थी। तभी मोहल्ले के तीनों युवक उसे बहाने से स्कूटर पर बिठाकर ले गए। वह बस से जालौन ले गए। यहां पानी में नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद तीनों उसके साथ दुराचार करते रहे। इस संबंध में सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को प्रेमी युवक फुसला ले गया था। उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। बयानों के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

घटना-तीन
छेड़खानी से दहशत में छात्रा
आगरा। सिकंदरा में इंटर की छात्रा को पड़ोसी युवक ने तीन दोस्तों के साथ दबोचा। उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से बची छात्रा गुमसुम रहने लगी। घरवालों को पड़ोसियों से पता चला तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा को स्कूल आते-जाते पड़ोसी युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। 27 अक्टूबर की शाम को छात्रा घर का सामान लेने बाजार आई थी। घर लौटते समय युवक ने छात्रा को सुनसान रास्ते पर पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की। अपने तीन दोस्त भी बुला लिए। चारों उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा किसी तरह बचकर घर भाग आई। मंगलवार को छात्रा की पड़ोसी महिला ने उसकी मां को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई। सिकंदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed