फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सेमी हाई स्पीड ट्रेन का दूसरा ट्रायल 11 को

सेमी हाई स्पीड ट्रेन का दूसरा ट्रायल 11 को

Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही दिल्ली से आगरा के बीच सेमी हाई स्पीड दौड़ती नजर आएगी। आगरा मंडल में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रैक का निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जा चुका है। दूसरा ट्रायल 11 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

बता दें कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल तीन जुलाई को हुआ था। दूसरा ट्रायल 22 अगस्त को होना था। इसमें 10 एलएचबी कोच लगाए जाने थे। विभाग के पास सिर्फ आठ कोच ही थे। कम कोच के चलते ट्रैक, इंजन आदि पर दबाव के परिणाम में अंतर आ सकता था। इस कारण ट्रायल को रद कर दिया गया। रेलवे की मानें तो यह फाइनल ट्रायल होगा। इसके बाद ट्रेन को नियमित दौड़ा दिया जाएगा। ट्रायल में प्रमुख रूप से ट्रेन की टाइमिंग सेट होगी।
विज्ञापन

इस गाड़ी के ट्रायल में सबसे महत्वपूर्ण रहेगा कि अप-डाउन पर गाड़ियों को दौड़ाया जाएगा। जबकि 3 जुलाई को हुए ट्रायल में सिर्फ एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया गया था। इसके साथ ही यह तय किया जाएगा कि कब किस गाड़ी को सिगनल देने हैं, ताकि आगे पीछे की ट्रेनों का भी टाइम सेट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है तैयारी
ट्रेन का संचालन एनआर करेगा।
तीन नवंबर से ट्रेन को चलाने की योजना है।
90 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंचेगी।
160 किमी प्रति घंटा के हिसाब से तैयार किया गया है ट्रैक।


सेमी हाई स्पीड ट्रेन के लिए आगरा मंडल पूरी तरह तैयार है। 11 सितंबर को ट्रायल होगा। अभी ट्रायल का समय तय नहीं हुआ। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह फाइनल ट्रायल भी हो सकता है।
- शीलेंद्र प्रताप सिंह, एडीआरएम, आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed