{"_id":"3-85935","slug":"Agra-85935-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर के स्कूलों में बच्चों को सुनाया जाएगा मोदी का भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर के स्कूलों में बच्चों को सुनाया जाएगा मोदी का भाषण
Agra
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर जिलेभर के स्कूलों में बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनाया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक का निर्देश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने विभागीय अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। एक-दो दिन में इस संबंध में जिले के स्कूलों को लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा।
हालांकि इस निर्देश के बाद मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह स्वैच्छिक होगा। मगर, इसको लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को ही इस संबंध में डीआईओएस को माध्यमिक शिक्षा निदेशक का आदेश मिल गया। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। हालांकि यूपी के ही दूसरे शहरों में इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पीएम का भाषण पांच सितंबर को दोपहर तीन बजे से 4.45 के बीच होगा।
इनसेट
बच्चे जुटाने में आएगी अड़चन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक का निर्देश मिलने के बाद जिला स्तर पर शिक्षा विभाग ने कसरत तो शुरू कर दी है लेकिन स्कूल प्रबंधन को बच्चे जुटाने में काफी अड़चन आएगी। दरअसल, सभी स्कूलों में साढ़े बारह बजे तक छुट्टी हो जाती है। ऐसे में ढाई घंटे तक बच्चों को स्कूल में रोके रखना स्कूल प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती होगा। साथ ही अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल में इतनी देर तक रुकने देंगे या नहीं, इसको लेकर भी सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
पांच सितंबर को स्कूलों में पीएम का भाषण सुनाए जाने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक का निर्देश प्राप्त हो गया है। एक-दो दिन में जिले के सभी स्कूलों को इस संबंध में तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
दिनेश कुमार यादव, डीआईओएस