{"_id":"3-84911","slug":"Agra-84911-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन-तीन कॉपियां और रोल नंबर एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन-तीन कॉपियां और रोल नंबर एक
Agra
Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 65 कालेजों के बीकॉम अंतिम वर्ष के रिजल्ट को लेकर तमाम खामियां सामने आ रही हैं। 12 कालेजों द्वारा वायवा के नंबर न भेजे जाने के कारण रिजल्ट अटक गया है। इतना ही नहीं एक रोल नंबर तीन-तीन छात्रों की कापियों पर हैं, जिससे एजेंसी के होश उड़ गए हैं। ऐसे में किसी छात्र के वायवा के नंबर नहीं चढ़े हैं, तो किसी के विषयों के नंबरों में दिक्कतें आ रही हैं।
इन कालेजों में पढ़ने वाले करीब 1700 छात्र-छात्राएं रिजल्ट को लेकर परेशान हैं। परिणाम जारी करने वाली एजेंसी शुभ्राटेक ने डाटा में गड़बड़ी का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया है। रिजल्ट सही और समय से निकालने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पुरानी एजेंसी माइंडलॉजिक से डाटा लेकर नई एजेंसी को दिया गया है। पीआरओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि रिजल्ट को सुधारने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। अगले तीन से चार दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एडमिशन में देरी से शैक्षिक सत्र प्रभावित
आगरा। आधा अगस्त बीतने जा रहा है और अंबेडकर विश्वविद्यालय में अभी एडमिशन ही चल रहे हैं, इससे शैक्षिक सत्र में देरी हो रही है। प्रथम वर्ष के शिक्षार्थियों दो छोड़ दें, तो द्वितीय या तृतीय वर्ष का पाठ्यक्रम भी शुरू नहीं हो सका है। दाऊदयाल, आईटीएचएम, आईबीएस और सेठ पद्मचंद सहित अन्य आवासीय संस्थानों में शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक 20 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए, जबकि 23 अगस्त तक परास्नातक कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया ही चलेगी।