फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रमोशन के लिए शिक्षकों को फिर देना होगा इंटरव्यू

प्रमोशन के लिए शिक्षकों को फिर देना होगा इंटरव्यू

Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पिछले पांच साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को दोबारा उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। पदोन्नति संबंधी पत्र न मिलने से अब राजभवन की सिफारिश पर पैनल गठित होगा और शिक्षकों का इंटरव्यू होगा। कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने प्रक्रिया को जल्द से जल्द संपन्न कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के शिक्षक डॉ. संजीव कुमार सहित अन्य चार शिक्षकों के प्रमोशन लेटर वर्ष 2009 में आए थे। लेकिन जब शिक्षकों ने पिछले दिनों कार्य परिषद की बैठक में गोपनीय लिफाफे खोलने की मांग की गई तो पता चला वह गुम हो गए हैं। इसके बाद शिक्षकों ने धरना शुरू कर दिया था। इस मामले में मंगलवार को शिक्षकों का पांच सदस्यीय पैनल कुलपति प्रो. मुजम्मिल के पास पहुंचा। कुलपति ने शिक्षकों को नए सिरे से पैनल से इंटरव्यू और जांच कर रही समिति की रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सूत्रों ने बताया कि कुलपति ने दो माह के भीतर इंटरव्यू सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराने का आश्वासन दिया है। पीआरओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति ने जल्द से जल्द नए सिरे इंटरव्यू करवाने की बात कही है।
विज्ञापन



ऐसे होती है प्रमोशन प्रक्रिया
शिक्षकों के प्रमोशन के लिए राजभवन के निर्देश पर पैनल गठित किया जाता है। यही पैनल शिक्षकों का इंटरव्यू करता है और रिपोर्ट राजभवन को सौंपता है। रिपोर्ट के आधार पर प्रमोशन संबंधी गोपनीय पत्र कुलपति के पास भेजे जाते हैं। यह पत्र कार्य परिषद की बैठक में सभी सदस्यों के सामने खोले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed