फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा मेट्रो के लिए शासन ने बढ़ाए कदम

आगरा मेट्रो के लिए शासन ने बढ़ाए कदम

Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ/आगरा। आगरा में जल्द ही मेट्रो का डीपीआर बनाने का मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा है ताकि शहर में सुगम यातायात सुविधा मिल सके और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। साथ ही राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना के आगाज को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने एक माह का विलंब करने की इजाजत अधिकारियों को दे दी। उन्होंने आवास विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि हर हाल में अक्तूबर में मेट्रो परियोजना के काम शुरू करा दिया जाए। जबकि सरकार विधानसभा में जानकारी दे चुकी है कि सितंबर में निर्माण का आगाज होगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव आलोक रंजन शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर के अतिरिक्त कानपुर और आगरा तथा अन्य शहरों में भी मेट्रो के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए। फिलहाल अभी कानपुर ने फिजीबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी कानपुर से बनवाने का आगाज किया है। ज्ञात हो कि शहर में पहले भी मेट्रो परियोजना के लिए कई बार चर्चा हो चुकी है। ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यहां इसकी आवश्यकता पर लोगों ने बल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed