फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   होर्डिंग्स बेचने के खेल में फंसा निगम अफसर

होर्डिंग्स बेचने के खेल में फंसा निगम अफसर

Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शहर की सड़कों से जब्त किए गए विज्ञापन एजेंसियों के मैटेरियल एक निजी मकान में मिलने से नगर निगम का विज्ञापन विभाग संदेह के घेरे में आ गया है। एजेंसियों ने मोर्चा खोलते हुए विज्ञापन होर्डिंग्स बेचने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले में निगम के अधिकारी राजीव राठी और जिस मकान से सामान बरामद हुए थे उसके मालिक शैलेंद्र दुबे के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मेयर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले के सुर्खियों में आते ही नगर आयुक्त ने विज्ञापन लिपिक का ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को गैलाना रोड पर गौरीकुंज मुहल्ले में एक मकान में नगर निगम की ओर से हटाए गए होर्डिंग्स के गार्डर रखे होने की सूचना पर काफी संख्या में पहुंचे एडवर्टाइजर्स ने हंगामा किया था। शुक्रवार को आउटडोर एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन आफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर तथा नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें इस खेल की जानकारी दी। उनका कहना था कि टैक्स पेड होर्डिंग्स को कभी अतिक्रमण के नाम पर तो कभी अवैध होर्डिंग्स के नाम पर निगम की ओर से उखाड़ लिए जाते हैं। जो माल नगर निगम के स्टोर में जमा होने चाहिए वह अन्य स्थानों पर बेचकर किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाया जा रहा है। एजेंसियां जब कभी जब्त माल वापस मांगती हैं तो उन पर मनमाना अर्थदंड लगा दिया जाता है। अर्थदंड अधिक होने पर संबंधित एजेंसी जमा नहीं कर पाती है। इसका फायदा उठाते हुए माल को अन्यत्र बेच दिया जाता है। उन्होंने इस मामले में जांच कराने की मांग की। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमरीश नाथ के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने विज्ञापन प्रभारी पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें पद से हटाया जाए ताकि वह पुलिस जांच को प्रभावित न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed