{"_id":"3-79942","slug":"Agra-79942-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट ही पानी आया, पूरा दिन तरसाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट ही पानी आया, पूरा दिन तरसाया
Agra
Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बुधवार को भी जीवनी मंडी व वाटर वर्क्स से पोषित इलाकों में पेयजल की पर्याप्त सप्लाई नहीं हुई। सुबह तकरीबन 15 मिनट पानी मिल पाया। लेकिन प्रेशर कम होने के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंचा। शाम को सप्लाई पूरी तरह से ठप रही।
गौरतलब है कि शहर में पिछले कई दिन से पानी की किल्लत है। मंगलवार को नगर आयुक्त ने भी जलकल विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर समस्या के हल के निर्देश दिए थे। लेकिन यमुना के घटते जल स्तर की वजह से जलकल विभाग के अधिकारी हाथ खड़े चुके हैं। बुधवार को भी जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से सप्लाई बाधित रही। काला महल के क्षेत्र के पार्षद रवि माथुर ने बताया कि सुबह 15 मिनट ही पानी आया लेकिन प्रेशर काफी कम था। उसके बाद फिर पानी आया लेकिन प्रेशर में सुधार नहीं था। लोगों को दिन भर पानी के लिए भटकना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष विजय माहौर, दिनेश भार्गव, संदीप चंचल आदि का कहना है कि शहर में पानी की किल्लत है और हैंडपंप खराब पड़े हैं। दलित बाहुल्य इलाकों की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने प्रशासन से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।