{"_id":"3-79938","slug":"Agra-79938-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी की गाड़ी में ट्रोला ने टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी की गाड़ी में ट्रोला ने टक्कर मारी
Agra
Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आगरा-जयपुर हाईवे पर पथौली में मंगलवार की रात को ओवरलोडेड ट्रोला के चालक ने एएसपी शैलेश कुमार पांडेय की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में एएसपी और उनकी टीम के सिपाही बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीछा करके ट्रोला चालक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
मंगलवार रात तकरीबन 12:30 बजे एएसपी लोहामंडी पथौली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किरावली की ओर से एक ट्रोला आ रहा था। उसमें हैवी मशीनरी लोड थी। मशीनरी का कुछ हिस्सा ट्रोला से बाहर निकला हुआ था। एएसपी की गाड़ी निकली तो मशीनरी का हिस्सा टकरा गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने किसी तरह कार को रोका। इसमें एएसपी और उनकी टीम के सिपाही बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद भी चालक ने ट्रोला को नहीं रोका और भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया।