फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सजायाफ्ता सिपाही बर्खास्त, गबन में मुंशी सस्पेंड

सजायाफ्ता सिपाही बर्खास्त, गबन में मुंशी सस्पेंड

Wed, 08 Jan 2014 05:42 AM IST
Agra
Agra Updated Wed, 08 Jan 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
आगरा। धोखाधड़ी और षड्यंत्र के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद कांस्टेबल को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि पुलिस लाइन के आवास मुंशी को घोटाला करने के आरोप में निलंबित किया गया है। उसके द्वारा किए गए गबन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के मुताबिक, शमसाबाद थाने में तैनात पुलिस आरक्षी श्यामवीर सिंह के खिलाफ सन 1989 से धोखाधड़ी और षड्यंत्र का मुकदमा चल रहा था। इस मामले में फीरोजाबाद न्यायालय ने उक्त मुंशी को दोषी पाते हुए सजा सुना दी। इसके बाद एसएसपी शलभ माथुर ने दंड एवं अपील नियमावली 1991 के प्रावधानों के तहत, पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का दोषी पाते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पुलिस लाइन में तैनात आवास मुंशी जगदीश सिंह ने पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के गाय-भैंस पालने पर लगने वाले चार्ज के साथ ही एसी लगाने का धन वसूलता है। आवास मुंशी ने उक्त धन वसूलने के बाद उसे राजकोष में जमा नहीं करके उसका गबन कर लिया। गड़बड़ी प्रकाश में आने पर इसकी जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए मुंशी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed