{"_id":"3-66589","slug":"Agra-66589-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपी नगर में व्यवसायी को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीपी नगर में व्यवसायी को बंधक बनाकर लूटा
Agra
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार की शाम को ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान में घुसकर व्यवसायी और उसके नौकर को बंद कर हजारों का कैश और मोबाइल लूट लिए। कारोबारी ने छत पर चढ़कर शोर मचाया तब आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। टीपी नगर चौकी की पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
कमला नगर के नवीन सिंघल की ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य बाजार में अग्रवाल टायर ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। सोमवार तकरीबन साढ़े सात बजे वह फर्म पर बैठे हुए थे। उनका कर्मचारी अनिल अंदर था, जबकि दूसरा कर्मचारी आसिफ बाहर था। इसी बीच मुंह पर कपड़ा बांधे तीन युवकों ने दुकान में प्रवेश किया। एक के हाथ में रिवाल्वर लगी थी। बदमाशों ने आते ही नवीन को कब्जे में लेकर गल्ले से कैश निकालने को कहा। नवीन ने कैश निकालकर बदमाशों के हवाले कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने जेब को भी साफ कर दिया। कुल 12 हजार की नगदी लूट ले गए।
इसी बीच बदमाशों का चौथा साथी भी अंदर घुस आया। उन्होंने व्यवसायी और कर्मचारी अनिल को गोदाम के अंदर बंद कर दिया। बदमाशों के भागने के बाद व्यवसायी ने छत पर चढ़कर शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। टीपी नगर की पुलिस ने व्यवसायी से पूछताछ की। व्यवसायी ने बताया कि बदमाश किसी वाहन में सवार होकर आए थे। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर दी है।