{"_id":"3-66588","slug":"Agra-66588-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्तफा क्वार्टर से छात्र का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्तफा क्वार्टर से छात्र का अपहरण
Agra
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सदर बाजार के मुस्तफा क्वार्टर से ट्यूशन पढ़ने निकले आठ वर्षीय छात्र का वैन सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बाद में बदमाश उसे मधु नगर चौराहे के नजदीक बेहोशी की हालत में पटक गए। दूधिये ने बच्चे को उसके घर पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यू जनता कालोनी, मुस्तफा क्वार्टर के विमल वर्मा भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीनाथ मंडल के अध्यक्ष हैं। उनका फोटोग्राफी का काम है। विमल का पुत्र रोनित (8) दयानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। भाजपा नेता ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे रोनित ट्यूशन पढ़ने निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर उसके सिर पर किसी ने प्रहार किया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। बदमाश सिल्वर कलर की वैन में उसे डालकर ले गए। बाद में मधु नगर चौराहे पर सुबह दस बजे वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। कालोनी में आने वाले दूधिये ने उसे पहचान लिया। वहीं उसे घर लेकर आया।
घर पहुंचते ही रोनित ने अपने अपहरण की जानकारी दी। पहल तो घरवालों को विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उसने पूरा माजरा बताया तो परिवारीजन दहशत में आ गए। उन्होंने थाना सदर में घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोई और तो नहीं था निशाने पर
बदमाशों ने जिस तरह रोनित को उठाया और फिर उसे मधुनगर में छोड़ गए उससे लगता है कि उनके निशाने पर कोई और था। संभवत: गलती से उन्होंने रोनित को उठा लिया। गलती का पता चलने पर उसे छोड़ भागे।
नहीं रुक रहा अपहरण
30 जून को वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में शामिल होने आए आरएसएस के पदाधिकारी मनीराम का कमला नगर में सेंट्रल पार्कसे अपहरण।
जुलाई: ताजनगरी के एक हाईस्कूल के छात्र को बदमाश अगवा कर भरतपुर ले गए। वह चकमा देकर बदमाशों के चंगुल से निकल भागा।
27 अगस्त: सिरसागंज के आलू कारोबारी का एत्मादपुर हाईवे से स्कार्पियो सवार बदमाशों ने किया अपहरण। एटा के गंजडुंडवारा में पुलिस ने कराया मुक्त।
अगस्त: शससबाद के छात्र को बदमाश अगवा कर लिय। बिजलीघर चौराहे पर बदमाशों केचंगुल से छात्र निकल भागा।
15 सितंबर: ताजगंज के दिगनेर से घर के बाहर खेल रहे सुमित का अपहरण। दो दिन बाद हुआ मुक्त ।