फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कंकड़ न पड़े मेरे साहिब के डग पर

कंकड़ न पड़े मेरे साहिब के डग पर

Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
Agra
Agra Updated Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
आगरा। गुरुग्रंथ साहिब के 305 गुरुता गद्दी दिवस के अवसर पर विभग नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार ने नगर कीर्तन का आयोजन किया। गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजी पालकी पर विराजमान कर बैंड बाजे के साथ निकाला गया। साहिब के डग पर कं कड़ न पड़े इसलिए संगतें सड़क को साफ कर रहीं थी। कोई जल छिड़क रहा था तो कोई पुष्प वर्षा कर रहा था।
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहब के आगे गुरु महाराज के पंच प्यारे चल रहे थे। साध संगत शबद गायन कर रही थी। जगह-जगह आतिशबाजी चलाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। यात्रा विभव नगर, शहीद नगर से होती हुई चौधरी गार्डन पर समाप्त हुई। इसके बाद गुरमत समागम का शुभारंभ भाई मनसा सिंह ने रहिरास साहिब के पाठ से किया। गुरशरन सिंह ने गुरुओं की वाणी का मधुर गायन किया। प्रमुख आकर्षण दिल्ली से आए कीर्तनीय साहिब भाई चमनजीत सिंह जी लाल रहे। उन्होंने ‘सबना का मां पियो आप है’ के साथ कथा भी की। इसके बाद नरेंद्र सिंह सेठी ने संत बाबा प्रीतम सिंह को गुरुघर सरोपा भेंट किया। संत बाबा प्रीतम सिंह ने भाई साहिब चमनजीत सिंह व भाई साहिब भूपिंदर सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन आनंद साहिब के पाठ के साथ हुआ। संचालन रविंद्र सिंह ओबराय ने किया। इस दौरान रविंद्र सिंह ओबराय, कुलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, पार्षद श्याम भोजवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed