फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डौकी में चोरों ने पांच दुकानों को बनाया निशाना

डौकी में चोरों ने पांच दुकानों को बनाया निशाना

Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी कस्बा में रविवार रात चोरों ने थाने के सामने पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। सुबह व्यापारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। बाजार बंद कर व्यापारी थाने के सामने धरना पर बैठ गए। भाजपा नेता भी धरनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कस्बा डौकी में रविवार रात को चोरों ने पांच दुकानों की छत काटकर हजारों रुपये का माल पार कर दिया। राकेश दीक्षित व राजेंद्र उपाध्याय, पप्पू सिंह की परचून की दुकान से नकदी व सामान पार कर दिया। राजेश दीक्षित की बीयर शाप से बीयर के5 कार्टन व पम्मी की की दुकान से गैस का चूल्हा, सिलेंडर आदि उड़ा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने बाजार बंद कर थाने के सामने धरना देना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर भाजपा नेता उदयभान सिंह भी धरनास्थल पर पहुंच गए। धरने की जानकारी पर सीओ फतेहाबाद व एसपीआरए पूर्वी भी आ गए। उन्होंने दो दिन में चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया इस पर ही व्यापारी धरने से उठे। धरने में प्रदीप भाटी, अशोक लवानिया, मुन्नालाल, पप्पू दीक्षित, हरीश दीक्षित, सुमित दीक्षित, मुकेश दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed