{"_id":"3-59291","slug":"Agra-59291-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस के विरोध पर लड़की ने छोड़ा घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस के विरोध पर लड़की ने छोड़ा घर
Agra
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कागारौल के गांव गढ़ी कालिया में डीजे पर डांस करने पर फटकार लगाने से नाराज किशोरी ने घर छोड़ दिया। वहीं, फतेहपुर सीकरी के मोहल्ला शेख रहीमुल्ला से बालक लापता हो गया। दोनों मामलों में संबंधित थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
गांव गढ़ी कालिया निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी सपना (14) मानसिक रूप से कमजोर है। रविवार को एक शादी में वह डांस कर रही थी। जानकारी पर उसके पिता ने उसको डांट दिया। इससे गुस्साई सपना सोमवार सुबह घर से कहीं चली गई। परिवारीजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इस संबंध में जयपाल ने थाना कागारौल में गुमशुदगी दर्ज करायी है।
वहीं, फतेहपुर सीकरी के मोहल्ला शेख रहीमुल्ला निवासी गुड्डो ने फतेहपुर सीकरी थाने में दी तहरीर में लिखा कि उनका पुत्र मुजम्मी (11) सात मई को बिना बताए घर से चला गया। उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला।