{"_id":"3-59289","slug":"Agra-59289-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों पर रोक से बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों पर रोक से बढ़ेगी परेशानी
Agra
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजगंज के लोगों ने वाहनों पर रोक लगाने को लेकर पर्यटन विकास समिति के तत्वावधान में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि जिला प्रशासन ने ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित आरके स्टूडियो से पूर्वी गेट स्थित पाठक प्रेस बैरियर तक चार पहिया और तिपहिया वाहनों पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके विरोध में पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष सैयद इब्राहीम हुसैन जैदी, अमन कमेटी के संचालक सैयद मुनव्वर अली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी होगी। बीमार व्यक्ति, स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाले वाहनों को भी रास्ता नहीं मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि ताजमहल के पांच सौ मीटर के इलाके में कोई भी निर्णय करने से पहले क्षेत्रीय लोगों से चर्चा की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में राजेश गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, अमित शिवहरे, अहमद हसन आदि मौजूद थे।