{"_id":"3-57922","slug":"Agra-57922-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहें बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहें बच्चे
Agra
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत देहात इलाकों में स्कूल चलो रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अछनेरा में रैली का शुभारंभ प्रधानाध्यापक भगत सिंह चाहर ने झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर बच्चे हाथ में बैनर, तख्तियां लेकर चल रहे थे। कसबे में भ्रमण के बाद रैली विद्यालय में पहुंची। यहां बैठक में प्रधानाचार्य ने बच्चों को संस्कारवान बनाने पर बल दिया। इस दरम्यान रेखा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, प्रबंधन समिति अध्यक्ष गीता देवी, पिंकी, मीरा देवी आदि मौजूद थे।
फतेहाबाद के वाजिदपुर के माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। ब्लाक सह समन्वयक संजय शर्मा ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए, तभी यह अभियान सफल होगा। रैली के समापन पर गोष्ठी हुई। प्रधानाध्यापक शंकर लाल ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए। एबीआरसी संजय शर्मा, शंकर लाल, दिव्या कुलश्रेष्ठ, कमलेश श्रीवास्तव आदि थे। जगनेर में ब्लाक संसाधन केंद्र से रैली निकाली गयी। उद्घाटन ब्लाक प्रमुख शकुंतला देवी और नगर पंचायत अध्यक्ष विजयरानी ने फीता काट कर किया। रैली ने कसबे में भ्रमण किया। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश चौधरी ने कहा कि रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। सह समन्वयक अनिल उपाध्याय, राजीव शर्मा, ओपी यादव, प्रेमबहादुर, श्रीकृष्ण शर्मा, सौदान सिंह, माधवी, अनीता, ज्ञान सिंह, शिवराज, हितेन्द्र, राजेश आदि थे। बरहन के आंवलखेड़ा में विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाल जागरूकता का संदेश दिया। इसमें रामकुमार शर्मा, प्रेमशंकर रावत, लक्ष्मी पालीवाल, पुष्पा अग्रवाल, चंद्रकांत राजपाल, ज्ञानेंद्र सिंह, पूनम, बवली शर्मा, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।