{"_id":"3-57919","slug":"Agra-57919-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का हंगामा
Agra
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। छात्रवृत्ति न मिलने पर कैंपस छात्रों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में हंगामा किया। कुलसचिव कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी। छात्रों की कुलसचिव से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में कुलसचिव ने छात्रवृत्ति की सूची विकास भवन भेजने का आश्वासन दिया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों को दो सत्रों से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। बुधवार को सीडीओ कार्यालय पहुंचकर छात्रों ने नारेबाजी की। तब सीडीओ ने बताया कि विवि ने 1200 में से डेढ़ सौ छात्रों की सूची भेजी है। इससे गुस्साए छात्र विवि पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कुलसचिव कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ छात्रों की कुलसचिव बीके पांडेय से झड़प हो गई। हंगामा बढ़ता देख कुलसचिव ने छात्रवृत्ति प्रभारी विजय सिंह को दो दिन में सूची तैयार कर विकास भवन भेजने के निर्देश दिए। छात्र संघ अध्यक्ष नवीन गौतम और पंकज पाठक का कहना है कि जल्द छात्रवृत्ति नहीं मिली तो वे आंदोलन करेंगे।
अवैध वसूली के विरोध में धरना
- मां अंजनी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, शिकोहाबाद में बीएड छात्रों ने बुधवार को विवि में धरना दिया। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन उनसे फीस के अतिरिक्त 35 हजार रुपये मांग रहा है। इसके खिलाफ विवि ने जांच की लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की। कुलसचिव बीके पांडे का कहना है कि जांच रिपोर्ट को कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा। धरने में रामजीलाल सुमन, देवेंद्र कुमार, विनीत कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विवि का बजट हो ऑनलाइन
- विवि के बजट को ऑनलाइन करने के लिए एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। इतिहास विभाग में प्रेसवार्ता के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव फिरोज खान ने बताया कि छात्रों के हितों के नाम पर बजट में खेल किया जाता है। ऑनलाइन होने से इसमें पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि वह इस बाबत जल्द ही सोशल साइट्स पर अभियान चलाएंगे और कुलपति को ज्ञापन देंगे। प्रदेशाध्यक्ष अवनीश काजला, योगेश डाबर, दीपक शर्मा मौजूद थे।
प्रतिभा का प्रदर्शन जरूरी
- आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में ‘आगाज-2013’ पर वर्कशॉप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मुख्य वक्ता डीईआई के प्रो. एसके शर्मा ने कहा कि छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करनी चाहिए। अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग किए बिना विकास संभव नहीं है। कैंपस निदेशक डॉ. राजीव शर्मा ने छात्रों में सृजनात्मक और नव निर्माण पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रो. बीबीएस परिहार, पंकज सक्सेना, अविनाश पोखरियाल, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. एनके सिंह आदि मौजूद रहे।