फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सभ्यता के प्रतीकों को बचाने में भारत अव्वल

सभ्यता के प्रतीकों को बचाने में भारत अव्वल

Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। विकास के मामले में भले ही पश्चिमी देश भारत से मीलों आगे हों मगर अपनी धरोहरों संभालने में वह भारत से काफी पीछे हैं। सभ्यता के प्रतीक विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुरसीकरी में विजुअल इंटीग्रिटी को लेकर कराए गए कार्य जहां दुनियाभर के विशेषज्ञों के सामने नजीर हैं, वहीं विदेशों में कई विश्वदाय स्मारक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विजुअल इंटीग्रिटी पर आयोजित वर्ल्ड हेरिटेज एक्सपर्ट्स मीट में यह सामने आया कि अमेरिका, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, अरब देशों में विजुअल इंटीग्रिटी से प्रभावित विश्वदाय स्मारकों की संख्या कई गुना ज्यादा है। मीट में दुनिया के 41 विश्वदाय स्मारकों में विजुअल इंटीग्रिटी को लेकर चर्चा की गई। अकेले 25 यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में हैं। आठ एशिया पैसिफिक , चार अरब में, दो अफ्रीका और दो लैटिन अमेरिका में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादातर स्मारक विकास की रफ्तार से अपने वजूद को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सेमिनार में जिन पांच स्मारकों को खतरे में दर्शाया हैं, उनमें भारत का एकमात्र हंपी के स्मारक हैं।
जिन स्मारकों में विजुअल इंटीग्रिटी को लेकर खतरा हो सकता है उनमें टावर आफ लंदन, मैदान इमाम इसफाहन, हिस्टोरिक सेंटर आफ रीगा और फ्रांस का पोर्ट आफ मून शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन मंथन में बनी सहमति
आगरा। विजुअल इंटीग्रिटी एक्सपर्ट्स मीट में दुनियाभर के विशेषज्ञों ने भारतीय पुरा विशेषज्ञों के साथ मंथन करके मसौदे का स्वरूप तैयार किया है। इसके पूर्व वर्किंग ग्रुप पर कई घंटे तक चर्चा हुई। मंथन के बाद कुछ बिंदुओं पर आम सहमति बनी है। विजुअल इंटीग्रिटी के खतरे से स्मारकों को बचाने के लिए लोगों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण माना गया है। अभी तक किए गए प्रयासों को दिशा देने को अगली बैठक में चर्चा पर सहमति बनी। यूनेस्को के स्थायी प्रतिनिधि विनयशील ओबेराय ने इसे आगे ले जाने की बात कही। शनिवार को वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के सदस्य और विदेशी प्रतिनिधि ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुरसीकरी पर कराए गए कार्यों को परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed