फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लेखपाल की जिम्मेदारी होगा पात्र व्यक्ति का चयन

लेखपाल की जिम्मेदारी होगा पात्र व्यक्ति का चयन

Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आम आदमी बीमा योजना का हश्र अन्य सरकारी योजनाओं की तरह न हो इसके लिए उप जिलाधिकारी से लेकर लेखपाल तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सभी एसडीएम जहां विशेष सत्यापन अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे वहीं लेखपालों को प्रमाण पत्र देना होगा कि वह उनके राजस्व गांव में सभी पात्र व्यक्तियों का आवेदन हो गया और कोई भी पात्र व्यक्ति शेष नहीं बचा है।
विज्ञापन

बताते चलें प्रदेश सरकार ने आम आदमी बीमा योजना के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके तहत सभी ग्रामीण व्यक्तियों का बीमा होना है ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में परिवार के आश्रितों के सामने आर्थिक संकट खड़ा न हो। पिछले कुछ दिनों से सरकारी योजनाओं में लापरवाही के कारण प्रशासन के सामने कई बार चुनौती भी रही चाहे वह कन्या विद्याधन का मामला हो या फिर बेरोजगारी भत्ते का। ऐसे में अब आम आदमी बीमा योजना के सही लाभ मिलने के लिए अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने सभी एसडीएम को निर्देश देकर 31 मार्च तक पात्र व्यक्तियों के आवेदन के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी लेखपालों से इस आशय का प्रमाण पत्र ले लिया जाए कि उनके राजस्व में कोई भी पात्र व्यक्ति शेष नहीं है। यह भी जानकारी करें कि जिस व्यक्ति का पूर्व में बीमा था उस परिवार के मुखिया/मृतक/विकलांग व्यक्ति का बीमा दावा भरा गया है या नहीं। यह भी जांच करानी होगी कि परिवार से किसी ने छात्रवृत्ति का फार्म भरा या नहीं। यह भी सुनिश्चित करना है कि योजना में भूमिहीन परिवारों की भी पूरी भागीदारी हो। इसके साथ सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को चेताया भी गया है कि काम सही से हो। योजना सही ढंग से क्रियान्वित नहीं किए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed