Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   और अब विश्वरूपम-2 की तैयारी भी शुरू

और अब विश्वरूपम-2 की तैयारी भी शुरू

Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शशांक वर्मा
विज्ञापन

आगरा। विवादों से निकलकर तमिलनाडु के थिएटरों में पहुंची फिल्म विश्वरूपम का सीक्वल भी लोगों को देखने के लिए मिलेगा। फिल्म के संवाद लेखक अतुल तिवारी ने बताया कि सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काफी काम हो चुका है। फिल्म कितने दिनों में दर्शकों तक पहुंचेगी। यह कह पाना मुश्किल है।
निजी कार्यक्रम में भाग लेने आगरा पहुंचे अतुल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में फिल्म विवाद पर कहा कि फिल्म से दुनिया के अन्य देशों को कोई दिक्कत नहीं हुई। तमिलनाडु केआसपास केराज्यों में फिल्म चल रही है। केरल जैसे राज्य, जहां कई संप्रदाय के लोग रहते हैं। वहां कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई लेकिन तमिल सरकार को दिक्कत होने लगी। दरअसल सरकार कुछ ही लोगों की भावनाओं का ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि विश्वरूपम पर लगी रोक ने सेंसर बोर्ड को चुनौती दी है। ‘ऐसे तो किसी भी फिल्म को लॉ एंड आर्डर के नाम पर रोक दीजिए।’
विज्ञापन

मिशन कश्मीर, आक्रोश जैसी हिट फिल्मों के संवाद लिखने वाले अतुल ने बताया कि विश्वरूपम का मूल विचार कमल हासन के दिमाग में आया था। उन्होंने यह मुझसे साझा किया और स्टोरी डेवलप करने को कहा। इसके बाद इस पर काम शुरू हो गया। पूरी फिल्म की शूटिंग विदेश में हुई है। कई भाषाओं और कई देशों का संदर्भ होने के कारण फिल्म के डायलॉग लिखने में मुश्किलें भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल फिल्में घटिया स्क्रिप्ट के बावजूद बड़ा व्यापार कर रही हैं? इस सवाल के जवाब में अतुल कहते हैं कि यह सच है। लेकिन इसके लिए सिर्फ इंडस्ट्री को दोष देना ठीक नहीं। गिरावट हर क्षेत्र में आई है। यहां भी है। ऐसी फिल्में आपकी ही जेब में तो हाथ डाल रही हैं। लोगों को भी इसके बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed