फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आईएलएस के बाद अब शेड्यूल फ्लाइट की तैयारी

आईएलएस के बाद अब शेड्यूल फ्लाइट की तैयारी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। खेरिया हवाई अड्डे पर आईएलएस की सुविधा मिलने से पर्यटन उद्योग को राहत मिली है। हालांकि, अभी तक शेड्यूल फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

इस पर्यटन सीजन में खेरिया हवाई अड्डे पर आईएलएस सिस्टम की शुरुआत से पर्यटन उद्यमियों में खुशी है। हालांकि, वह इसे देर से उठाया कदम मान रहे हैं लेकिन इसके बाद भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि विमानों के आगरा से लौटने से खराब संदेश जा रहा था। आईएलएस के चालू होने के बाद से चार्टर प्लेन का लैंड करना शुरू हो गया है। बुधवार को एक और फ्लाइट आगरा पहुंची। अंतरराष्ट्रीय पहचान होने के बाद भी आगरा में शेड्यूल फ्लाइट नहीं हैं। इस सुविधा के बाद शेड्यूल फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं, टर्मिनल का प्रस्ताव भी प्रदेश सरकार के पास है। सिविल टर्मिनल की योजना के लिए उड्डयन मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से जमीन मांगी है। यदि प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान दे तो जल्द ही शेड्यूल फ्लाइट भी शुरू हो सकती हैं।



खेरिया हवाई अड्डे पर आईएलएस के शुरू होने से पर्यटन उद्योग को लाभ मिलेगा। अब प्रदेश सरकार को टर्मिनल के लिए उड्डयन मंत्रालय द्वारा मांगी गई 60 एकड़ जमीन उपलब्ध करानी चाहिए। इससे ताजनगरी में पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन

राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed