{"_id":"3-48644","slug":"Agra-48644-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को टक्कर मारी, लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति को टक्कर मारी, लूटपाट
Agra
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरहन। दंपति से लूट के इरादे से शातिरों ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी के कानोें से कुंडल समेत आभूषण लूटकर आरोपी फरार हो गए। पत्नी और एक साल के पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पत्नी की हालत नाजुक बताई गई है। मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
एटा के सकरौली स्थित नगला सियाराम निवासी 24 वर्षीय बृजमोहन भाईदूज पर अपनी पत्नी पंकज और एक साल के पुत्र के साथ हीरोहोंडा पेशन से आगरा स्थित ससुराल जा रहा था। बताते हैं कि अहारन और नगला स्वरूप के बीच पहुंचते ही सामने से हीरोहोंडा स्प्लेंडर पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक से दंपति को टक्कर मारी। हादसे में बृजमोहन और उनकी पत्नी लहूलुहान हो गए। कुछ ही देर में बृजमोहन ने दम तोड़ दिया। जबकि हादसे के बाद बाइक सवारों ने पंकज के कानों से कुंडल समेत आभूषण लूटे और मौके से बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पंकज और उसके पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद दोनों बाइकों को थाने पहुंचा दिया गया है। वारदात को अंजाम देने वालों में बरहन के नगला बाड़ी खां निवासी सुनील और उसका अलीगढ़ चांदनी मोहल्ला निवासी साथी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।