{"_id":"3-46365","slug":"Agra-46365-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात में चलेगी जादू की छड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात में चलेगी जादू की छड़ी
Agra
Updated Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यदि रातों रात जादू की छड़ी न घूमी तो राम बारात की राह में रोड़े ही रोड़े होंगे। वर्तमान हालात तो कुछ यही इशारा कर रहे हैं। जनकपुरी महोत्सव के विकास कार्यों को लेकर जो आशंका जताई जा रही थी, वही हुआ। बारात दरवाजे पर खड़ी है, लेकिन स्वागत की तैयारियां अभी तक पूरी नहीं है। आलम यह है कि अभी 50 प्रतिशत काम ही हुआ है।
भगवान राम की बारात गुरुवार शाम को निकलेगी जो शुक्रवार सुबह जनकपुरी पहुंचेगी। बारात के स्वागत के लिए जनकपुरी आयोजन के कमेटी के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। जो बचे हैं, उन्हें तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। वहीं प्रशासनिक स्तर से किए जा रहे विकास कार्य पिछड़ गए हैं। नगर निगम, एडीए, विद्युत, आवास विकास आदि के कार्य अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। डामरीकरण से लेकर इंटरलाकिंग तक का कार्य पिछड़ गया है। पार्कों के काम भी पूरे नहीं हुए हैं। प्रताप नगर में आवास विकास परिषद भी काम करा रहा है, लेकिन वह भी आधे-अधूरे हैं। अलका पुरी, बैंक कालोनी, टीचर्स कालोनी, आलोक नगर आदि में सड़कें अभी तक नहीं बनी हैं। विकास प्राधिकरण के भी करीब 25 प्रतिशत काम अधूरे पड़े हैं। जनकपुरी के विकास प्रभारी अशोक अरोरा और मीडिया प्रभारी संदेश जैन ने बताया कि बुधवार शाम तक काफी काम अधूरे पड़े थे। एडीए सचिव रविंद्र कुमार का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जो रह गए हैं उन्हें गुरुवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। उधर नगर आयुक्त डीके सिंह का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य करा दिए गए हैं, जो थोड़ा बहुत बचा है, उससे आयोजन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।