Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रालोद ने गढ़ीरामी पहुंच जाना किसानों का हाल

रालोद ने गढ़ीरामी पहुंच जाना किसानों का हाल

Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर। किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में मंगलवार को रालोद नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गढ़ी रामी पहुंच किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन

सादाबाद के पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे प्रदेश महासचिव राजेंद्र चिंगारा, नरेंद्र बघेल, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव बृजेश चाहर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राम मेहर सिंह, रालोद के प्रदेश महासचिव ब्रजेश माहौर, सचिव सुरेंद्र रावत, उमेश सैथिया ने लाठीचार्ज से पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। रालोद नेताओं ने कहा कि जेपी ग्रुप के अधिकारियों की शह पर पुलिस निर्दोष किसानों पर हमले कर रही है। रालोद इसकी निंदा करती है। कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसानों के हितों की बात करते है और किसानों पर लाठियां पड़वाने में चूकते नहीं। उन्होंने कहा कि रालोद किसानों के साथ है। किसानों पर हुए लाठीचार्ज की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर दिवान सिंह, विपिन सिकरवार, धर्मेंद्र सिकरवार, मनोेज शर्मा, अस्मान सिंह, किशोर सिंह, किशन स्वरूप, बंटी सिकरवार आदि उपस्थित थे।

गढ़ीरामी में किसानों की महापंचायत आज
एत्मादपुर। अधिग्रहीत भूमि की वापसी के लिए बुधवार को (आज) दोपहर 12 बजे से किसानों की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उक्त महापंचायत गढ़ीरामी में एक्सप्रेस-वे के समीप होगी। भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने बंगारा, छलेसर, चौगान, गढ़ीरामी और आसपास के गांवों में जाकर किसानों से जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की है। किसान नेताओं के मुताबिक इस महापंचायत में नोएडा, अलीगढ़ और मथुरा जनपद के किसान भी भाग लेंगे। महापंचायत में भूमि वापसी के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed