{"_id":"42709","slug":"Agra-42709-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटा, दो घायल, ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटा, दो घायल,
Agra
Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खंदौली। कस्बे में मंगलवार सुबह नेशनल हाइवे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे भगदड़ मच गई। वहीं तार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए घंटों हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
मंगलवार सुबह पोखर के समीप 11हजार की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर हाइवे पर आ गिरी। इससे हनीफ पुत्र घासी खां निवासी खंदौल्ी और सुदर्शन पुत्र सतानंद पाटिल निवासी पश्चिम बंगाल तार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। साथ ही पास खड़ी एक अल्टो यूपी 80 ए एक्स 4639 पर भी एक तार गिर गया। गनीमत रही कि गाड़ी में कोई नहीं था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम एत्मादपुर पीडी गुप्ता और सीओ रत्नेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके अलावा एसडीओ और जेई के खिलाफ विभागीय जांच कराने और घायल को 20 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही।