फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   9969 rupees deducted from the account, the case was written on the order of the court

खाते से निकल गए 9969 रुपये, अदालत के आदेश पर लिखा मुकदमा

Mon, 14 Feb 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
9969 rupees deducted from the account, the case was written on the order of the court
आगरा। साइबर अपराधियों ने एक शिक्षिका के खाते से 9969 रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 15 निवासी कुसुम जयंत एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। उनका खाता केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा में है। इसका एटीएम भी उनके पास है। दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि दो अक्तूबर 2021 को स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर आई थीं। शाम को तकरीबन साढ़े चार बजे तीन मैसेज आए। इनमें कुल 9969 रुपये निकलने की जानकारी थी। यह देखकर उन्होंने बैंक को कॉल किया। अपने एटीएम कार्ड को बंदकरा दिया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एटीएम कार्ड उनके पास था, फिर भी खाते से रकम निकल गई। इस संबंध में बैंक में लिखित शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा में तहरीर दी। एसएसपी आफिस में भी प्रार्थनापत्र भेजा। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कुसुम ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। अदालत के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed