फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   991 youth showed enthusiasm in Agniveer recruitment now youth of Hathras and Jhansi will show strength

Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती में 991 युवाओं ने दिखाया जोश, अब हाथरस और झांसी के युवा दिखाएंगे दम

Tue, 16 Jul 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 09:35 AM IST
सार

आगरा के एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती में बीते दिन  991 युवा शामिल हुए। आज हाथरस और झांसी के युवाओं की बारी है। सुबह से ही मैदान पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

 

विज्ञापन
991 youth showed enthusiasm in Agniveer recruitment now youth of Hathras and Jhansi will show strength
दौड़ लगाते अग्निवीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश सेवा का जुनून और सेना की वर्दी पहनने की चाहत में कई सालों से तैयारी कर रहे युवा एकलव्य स्टेडियम में सेना भर्ती रैली में पहुंच रहे हैं। सोमवार की रात एक बजे उन्हें रिपोर्ट करना था, लेकिन शाम से ही स्टेडियम के बाहर 12 जिलों से आए युवा कतार लगाकर बैठ गए। 991 युवाओं ने भर्ती में अपना जोश और जज्बा दिखाया। सेना भर्ती कार्यालय के मुताबिक मंगलवार को हाथरस और झांसी के युवाओं की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस और कासगंज के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर कार्यालय सहायक, अग्निवीर तकनीकी श्रेणी में परीक्षा दी। भर्ती के लिए 1187 युवाओं को बुलाया गया था लेेकिन 991 ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 

सेना भर्ती कार्यालय की कर्नल रिश्मा सरीन ने बताया कि रैली शुरू होने से पहले ही सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे गए और उन्हें स्पष्ट बताया गया कि वह दलालों के बहकावे में न आएं। फर्जी दस्तावेज का उपयोग न करें। हेराफेरी मिलने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी में पांच दिन इनकी भर्ती
- 16 जुलाई- हाथरस और झांसी के अभ्यर्थी
- 17 जुलाई- ललितपुर, मैनपुरी, जालौन
- 18 जुलाई - इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज
- 19 जुलाई- अलीगढ़ जिले के अभ्यर्थी
- 20 जुलाई- एटा, मथुरा (छाता और गोवर्धन तहसील) के अभ्यर्थी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed