फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   980 ballot boxes will come from Sambhal, Aligarh and Kasganj

संभल, अलीगढ़ और कासगंज से आएंगी 980 मतपेटिकाएं

Sun, 04 Apr 2021 10:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
980 ballot boxes will come from Sambhal, Aligarh and Kasganj
मैनपुरी। जिले में संभल, अलीगढ़ और कासगंज से मतपेटिकाएं आएंगी। खराब हो चुकीं मतपेटिकाओं के बदले सीडीओ ने निर्वाचन आयोग से आठ सौ मत पेटिकाओं की मांग की थी। अब जिला प्रशासन को खुद संभल, अलीगढ़ और कासगंज से 980 मतपेटिकाएं मंगानी होंगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों में चुनाव के लिए लगभग 5200 मतपेटिकाओं की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष वर्तमान में जिले में 4200 मतपेटिकाएं सही अवस्था में और पांच सौ मतपेटिकाएं मरम्मत योग्य उपलब्ध हैं। इनकी मरम्मत का काम शुरू भी हो चुका है। बढ़ी संख्या में इस बार मतपेटिकएं निष्प्रयोज्य हो जाने के चलते मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने राज्य निर्वाचन आयोग को 800 मतपेटिकाएं उपलब्ध कराने के लिए दस मार्च को पत्र भेजा था। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग ने जिले को मतपेटिकाओं का आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में जिले को 980 मतपेटिकाओं का आवंटन किया गया है। इसमें संभल से 500, अलीगढ़ से 300 और कासगंज से 180 मतपेटिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन्हें मंगाने के लिए संबंधित जिलों से संपर्क किया जा रहा है। संपर्क होने के बाद आपसी सहमति से मतपेटिकाओं को मंगाने के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमें की गईं गठित
तीन जिलों से मतपेटिकाएं मंगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम संभल के लिए गठित की गई हैं। यहां से सर्वाधिक पांच सौ मतपेटिकाएं तीन ट्रकों से मंगाई जाएंगी। इसके लिए सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बेवर प्रवीन मिश्रा और पंचायत सचिव अनिल मिश्रा के नेतृत्व में दस सफाईकर्मियों को नामित किया गया है। कासगंज के लिए भेजी जानी वाली टीम में सहायक विकास अधिकारी आईएसबी सुल्तानगंज राजकुमार सिंह और पंचायत सचवि ब्रजेश अवस्थी के नेतृत्व में पांच सफाईकर्मियों को भेजा जाएगा। अलीगढ़ जाने वाली टीम सहायक विकास अधिकारी करहल राजीव कुमार और पंचायत सचिव अमन भारती के नेतृत्व में पांच सफाईकर्मियों के साथ मतपेटिकाएं लेने जाएगी।

जिले से मतपेटिकाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को मांग भेजी गई थी। इसके सापेक्ष तीन जिलों से मतपेटिकाओं का आवंटन किया गया है। टीमें भेजकर मतपेटिकाएं मंगाई जाएंगी।
ईशा प्रिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed