फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   958 liters of adulterated milk destroyed; samples of 12 food items sent for testing.

Agra News: 958 लीटर मिलावटी दूध कराया नष्ट, 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

Sat, 20 Jun 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
958 liters of adulterated milk destroyed; samples of 12 food items sent for testing.
दूध और खोआ को नष्ट करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी।
आगरा। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 958 लीटर दूध नष्ट कराया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों से 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभियान में विभाग की चार टीमें शामिल रहीं। शमसाबाद के पास एक बोलेरो मैक्स वाहन से मिश्रित दूध और सपरेटा दूध के नमूने लिए। वाहन में मिले 958 लीटर दूध को नष्ट करा दिया, जिसकी अनुमानित कीमत 23,950 रुपये बताई गई है। इसके अलावा डौकी स्थित एक डेयरी से दही सपरेटा और क्रीम, कमला नगर स्थित अजंता डेयरी मिल्क एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड से मोजरेला चीज, जगदीशपुरा की पूजा डेयरी से मलाई बर्फी, मनीष नगर स्थित शिवांगी मिल्क प्रोडक्ट्स से अमूल घी और अमूल मलाई पनीर जबकि छलेसर स्थित अमूल वेयर हाउस से मिश्रित दूध, डबल टोंड मिल्क, अमूल मिठाई मेट और अमूल कैमल मिल्क के नमूने संग्रहित किए।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी 12 नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जांच में खोआ निकला मिलावटी, कराया नष्ट
फोटो
आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय के पास से बरामद किए गए करीब 4,000 किलोग्राम खोआ को शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने नष्ट करा दिया। जांच में खोआ अधोमानक एवं मानव उपयोग के लिए असुरक्षित पाया गया। इसमें रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और न्यूट्रिलाइजर की मिलावट की पुष्टि हुई।

विशेष अभियान के दौरान 67 प्लास्टिक और 13 जूट के बैगों में रखा खोआ बरामद किया गया था। इसकी अनुमानित कीमत आठ से दस लाख रुपये बताई गई। मौके पर किसी व्यक्ति ने अपना मालिकाना हक नहीं जताया। इसके बाद चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए और शेष को सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे अधोमानक और मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित कर थाना एत्माद्दौला के पीछे भूमिया रोड स्थित स्थान पर नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार, आशुतोष सिंह, राकेश कुमार, राकेश कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार चौरसिया और अमित सिंह मौजूद रहे।

दूध और खोआ को नष्ट करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी।

दूध और खोआ को नष्ट करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed