{"_id":"6519b4d7a263015de60915f7","slug":"95-patients-suffering-from-fever-reached-chief-minister-arogya-mela-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-5431-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 95 मरीज पहुंंचे बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 95 मरीज पहुंंचे बुखार से पीड़ित
Sun, 01 Oct 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप लगातार बना हुआ है। 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की भीड़ उमड़ पडी। मेला में 95 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज आए।
जिले में दो अरबन एवं 29 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन किया गया। मेला में 2171 मरीज पहुंचे। जिसमें 864 पुरुष, 842 महिलाएं, एवं 471 बच्चे पहुंचे। मेला में बुखार से पीड़ित पहुंचे 95 मरीजों में से 58 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले, जिससे इनके रक्त की जांच को सैंपल लिए गए। आईफ्लू के 18 मरीज पहुंचे। 14 मरीजों में हेपेटाइटिस बी के लक्षण मिले। इनकी रक्त की जांच के लिए सैंपल लिए। इसके अलावा 39 मरीजों में डाइविटीज, 9 मरीज एनीमिया, 39 मरीज उच्च रक्तचाप के पहुंचे। 51 महिलाओं ने प्रसव पूर्व अपनी जांच कराई। 22 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा सर्दी, खांसी जुकाम के मरीज भी काफी संख्या में अस्पताल आए। सीएमओ डाॅ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में पर्याप्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई।