फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 01 May 2019 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
Muzaffarpur Girls Hostel
एटा। शहर में रहकर बीटीसी व टीईटी की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामला दो माह पुराना था, शिकायत पर मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे थे। जांच के बाद सीओ सिटी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। इस पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

शहर में किराए पर रह कर बीटीसी की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ फरवरी माह में मैनपुर थाना कुरावली के गांव खिरिया सलेमपुर निवासी उमाशंकर यादव पुत्र गोरेलाल यादव व उसके साथी शैलेंद्र ने बेहोश कर दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो भी बना ली थी। इसके बाद से वह लगातार छात्रा को परेशान और धमकी दे रहे थे। छात्रा ने भय के चलते यह बात किसी को नहीं बताई। जब बार बार छात्रा को बुलाने पर भी वह आरोपियों के पास नहीं गई तो आरोपियों ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिए। इसकी जानकारी छात्रा के पिता को हुई तो व उसे अपने साथ गांव ले गए। छात्रा के गांव चले जाने के बाद आरोपी उसके पिता के फोन पर और पते पर धमकी भरे पत्र भेजने लगे। इससे परेशान होकर पीड़िता के पिता ने 29 अप्रैल को नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। इस पर मामले की जांच एसएसपी ने सीओ सिटी गुरमीत सिंह को सौंपी थी। सीओ सिटी ने बुधवार को जांच पूरी कर नगर कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने बताया कि जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। बुधवार रात या गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed