फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सात विद्यालयों के शिक्षकों का रोका वेतन

सात विद्यालयों के शिक्षकों का रोका वेतन

Fri, 26 Apr 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सात विद्यालयों के शिक्षकों का रोका वेतन
100 का नोट
कासगंज। राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए लागू की गई ई पॉश वितरण योजना के बाद भी डीलर कार्ड धारकों को राशन वितरण करने में लापरवाही बरत रहे हैं। नेट बैंकिंग सुविधा का बहाना बनाकर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा। 50 प्रतिशत से कम राशन का वितरण होने पर सात डीलरों की 35 हजार रुपये की प्रतिभूति को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

राशन वितरण में ई पॉश व्यवस्था लागू हो जाने के बाद से आपूर्ति विभाग राशन वितरण पर सीधी नजर रख रहा है। विभाग ने जब शुक्रवार को साइट पर देखा तो पाया कि पटियाली क्षेत्र के राशन डीलर संतोष सिंह ने 4.51 प्रतिशत, गुड्डो देवी ने 18.95 प्रतिशत, गीता देवी ने 36.16 प्रतिशत, मुन्नालाल ने 37.44 प्रतिशत, संबद्ध गुडडो देवी ने 45.99 प्रतिशत, शेर सिंह ने 49.22 प्रतिशत, अखिलेश सिंह ने 49.73 प्रतिशत कार्ड धारकों को ही राशन का वितरण किया है। जबकि माह के समाप्त होने में चार दिन का समय ही शेष रह गया है। डीलरों की इस मनमानी को आपूर्ति विभाग ने गंभीरता से लिया है। पटियाली के आपूर्ति निरीक्षक व आपूर्ति लिपिक के लगातार निर्देशों के बाद भी राशन का वितरण न करने कार्ड धारकों को वितरण से वंचित रखने के कुत्सित प्रयास एवं आदेशों की अवहेलना का दोषी मानते हुए प्रतिभूति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि इन डीलरों की जमा होने वाली 5 हजार की प्रतिभूति को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। डीलरों को तीन दिन में शत प्रतिशत राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं। यदि डीलरों ने वितरण नहीं किया तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed