फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

Thu, 11 Apr 2019 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद  एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर
यूपी पुलिस
एटा। विवेचना में लापरवाही कर आरोपियों को बचाने के आरोपित दरोगा को एसएसपी ने थाना सकीट से लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ सीबीसीआईडी ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं जैथरा के तत्कालीन एसओ रहे दरोगा के खिलाफ एसएसपी ने कानपुर एसएसपी से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

18 दिन तक बिना स्टाफ के थाना चलने और रिपोर्ट में लेतलतीफी करते हुए आरोपियों को बचाने के आरोप में फंसे जैथरा के तत्कालीन एसओ कैलाश चंद्र दुबे और विवेचक एसआई मदन मुरारी द्विवेदी के खिलाफ सीबीसीआईडी ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसपी ने जिले में तैनात एसआई मदन मुरारी द्विवेदी के खिलाफ सीओ अलीगंज से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने एसआई को थाना सकीट से लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि कानपुर में तैनात एसआई कैलाश चंद्र दुबे के खिलाफ आई जांच रिपोर्ट का पत्र कानपुर के एसएसपी को भेजा गया है। बता दें कि छह दिन पहले सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी जैथरा रहे कैलाश चंद्र दुबे और एसआई मदन मुरारी द्विवेदी के खिलाफ जैथरा थाने में रिपोर्ट छह दिन पहले दर्ज कराई थी। ज्ञात हो कि दो साल पहले तत्कालीन एसओ ने डकैती मामले में रिपोर्ट दर्ज न करते हुए विवेचना में भी लापरवाही करते हुए आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगा था। कोर्ट के आदेश से हुई सीबीसीआईडी जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed