{"_id":"5c8e5f34bdec2214720fa8c2","slug":"91552834356-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर आयुक्त को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर आयुक्त को भेजा नोटिस
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बंदरों की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नगर आयुक्त को नोटिस दिया है। कोर्ट ने अधिवक्ता द्वारा दाखिल वाद में करीब ढाई माह पूर्व निगम से बंदरों की समस्या को लेकर कार्रवाई करने को कहा था। निगम ने कोई कार्रवाई की या नहीं इस संबंध में नोटिस देकर जानकारी मांगी है।
पूरा शहर ही नहीं बल्कि जनपद में बंदरों की समस्या बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसे लेकर अधिवक्ता डॉ. प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दाखिल किया था। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड 58 में बंदरों की तथा रेलवे ट्रैक के पास गंदगी की समस्या है। जिसके प्रति नगर निगम के अधिकारी लापरवाह है।
कोर्ट ने इस संबंध में थाना सदर बाजार से रिपोर्ट मांगी। थाना सदर बाजार ने बताया कि बंदरों का उत्पात है तथा इससे कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। थाने की इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन जनवरी को नगर निगम को कार्रवाई करने को कहा। नौ मार्च को कोर्ट ने नगर आयुक्त को नोटिस भेज कर तीन दिन के अंदर इस रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई के बारे पर जानकारी देने को कहा है। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में निगम अपना पक्ष रखेगा। कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसका अनुपालन होगा।