फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   राजस्थान के राज्यपाल ने पुराने साथियों का जाना हाल

राजस्थान के राज्यपाल ने पुराने साथियों का जाना हाल

Sat, 16 Feb 2019 11:10 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल ने पुराने साथियों का जाना हाल
राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
एटा। राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अपने पुराने साथियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलने के लिए शनिवार को भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। राज्यपाल ने पुराने साथियों से मिलकर उनके हालचाल जाने और जज्बातों को भी सुना। इस दौरान देश और प्रदेश के बारे में भी चर्चाएं होती रही। जिले में चार साल बाद आए कल्याण सिंह से मिलने के लिए लोग गेस्ट हाउस पहुंचे। लंबे अंतराल के बाद आए कल्याण सिंह से मिलने की ललक लोगों में देखने को मिली। इससे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर शहर में सुबह से ही वीवीआईपी ड्यूटी में पुलिस को लगा दिया गया था।
विज्ञापन


समस्या निराकरण को लेकर भी मिले लोग
राज्यपाल कल्याण सिंह से स्थानीय लोगों को आज भी काफी उम्मीदें हैं। यही वजह रही कि लोगों ने राजस्थान के राज्यपाल होने के बावजूद भी अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। जनहित मंच की ओर से एटा सुपरफास्ट पैसेंजर रेल आगरा फोर्ट से फिर चलाने और एटा से कासगंज रेल लाइन चालू करने की मांग की गई। मांग करने वालों में राजीव जैन, संजय जैन, मूलचंद्र शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा, उमेश चंद्र सक्सेना, रमेश कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रेम नरायण सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल से मिला क्षत्रिय महासभा प्रतिनिधि मंडल
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल कल्याण सिंह से गेस्ट हाउस में जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। महासभा की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर अभिवादन किया गया। जिलाध्यक्ष बबलू चौहान द्वारा चांदी का मुकट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीपी एडवोकेट, सुनील सोलंकी, सुरेंद्र सिंह तोमर, ओमकार सिंह चौहान, उमेश प्रताप सिंह चौहान, हरनाम सिंह चौहान, कैलाश पुंडीर, अरविंद, रेशपाल सिंह, श्यामवीर सिंह राठौर, सतेंद्र सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed