फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा में तनाव में आए तंदूरकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मथुरा में तनाव में आए तंदूरकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 15 Feb 2019 09:18 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में तनाव में आए तंदूरकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
डैमो
मथुरा। महानगर के अंबाखार में किराए पर रह रहे एक तंदूरकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पंखे से शव को लटका देख कोतवाली पुलिस को मकान मालिक ने सूचित किया। कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। पुलिस की माने तो युवक ने तनाव में आकर आत्महत्या की है। उधर, मृतक के परिजनों ने उसकी आंखे दान कर दी।
विज्ञापन


कोतवाली के अंबाखार निवासी नीरज शर्मा (26) पुत्र भगवान शर्मा अपने पिता से अलग अंबाखार में ही रंभो के मकान में किराए पर रह रहा था। गुरुवार की रात 11 बजे मकान मालिक ने नीरज के कमरे का दरवाजा खटखटाया। आवाज न आने पर शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा तो वह दंग रह गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा। कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि अकेले रहने के कारण तंदूरकर्मी तनाव में था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  उधर, मृतक के परिजनों ने उसकी आंखे दान कर दी। मृतक के चाचा गोविंद ने बताया कि भतीजे के मरने के बाद आंखें दान कर दी गई हैं। इससे किसी जिंदगी को नई रोशनी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed